← सभी खबरें

25 जुलाई से 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' शुरू करेंगे मुकेश सहनी, बोले- जो रिजर्वेशन देगा हमारी पार्टी उसके साथ : Jagran

25 जुलाई से 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' शुरू करेंगे मुकेश सहनी, बोले- जो रिजर्वेशन देगा हमारी पार्टी उसके साथ : Jagran
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी लगातार निषाद आरक्षण की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने रविवार को एक बार फिर कहा क जो दल निषादों को उनका हक और आरक्षण देगा हमारी पार्टी उसके साथ गठबंधन करेगी। अभी वीआईपी किसी गठबंधन के साथ नहीं, ना तो एनडीए के साथ न ही इंडिया के साथ। सहनी रविवार को पटना में प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। सहनी ने कहा फूलन देवी के शहादत दिवस 25 जुलाई से तीन राज्यों की यात्रा पर निकलेंगे। 100 दिनों की इस यात्रा में उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के 80 जिलों में पार्टी पहुंचेगी। यात्रा का नाम 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' होगा। चार नवंबर को होगा यात्रा का समापन यात्रा के दौरान लोगों के घर-घर जाकर उन्हें निषाद आरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ पार्टी लोगों के घरों तक जाएगी। यात्रा का समापन चार नवंबर को होगा। सहनी ने एक बार फिर दावा किया कि वे राजनीति में किसी पद के लाभ में नहीं आए हैं। उनका लक्ष्य प्रदेश में उन गरीबों का उनका हक दिलाना है जो समाज की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए। उन्होंने कहा वे केंद्र सरकार को निषाद आरक्षण देने के लिए बाध्य करेंगे। आरक्षण को लेकर कहा आज इस मसले पर खूब राजनीति हो रही है, लेकिन हकीकत है लगभग सभी राज्य में निषाद और आरक्षण मिल सकता है तो बिहार, उत्तर प्रदेश और झरखंड में क्यों नहीं? प्रेस कांफ्रेंस में अर्जुन सहनी, बालगोविंद बिंद, बद्री पुरवे, विज्ञान स्वरूप सिंह, बैद्यनाथ सहनी, देव ज्योति उपस्थित रहे।

Source: https://www.jagran.com/bihar/patna-city-vip-supremo-mukesh-sahni-will-start-nishad-aarakshan-sankalp-yatra-from-july-25-said-our-party-will-be-with-the-one-who-will-give-reservation-23480425.html