2027 से पहले निषाद वोटों की जंग तेज, यूपी में 101 दिन की यात्रा निकालेंगे मुकेश सहनी, संजय निषाद की बढ़ेंगी मुश्किलें? : Zee News
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में निषाद वोटों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है. एक तरफ संजय निषाद जहां एनडीए गठबंधन के साथ सत्ता में कैबिनेट मंत्री हैं। तो वहीं विपक्ष की तरफ तरफ से वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी यूपी में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा निकालने जा रहे हैं. 25 जुलाई से 101 दिनों के लिए यह संकल्प यात्रा यूपी के निषाद बाहुल्य विधानसभा सीटों में जाएगी. जहां निषाद समाज को गंगा जल देकर यह संकल्प दिलाया जाएगा कि अगर उनका आरक्षण केंद्र और राज्य सरकार ने नवंबर 2026 तक नहीं लागू किया तो आगामी विधानसभा चुनाव में संजय निषाद के साथ एनडीए को भी सबक सिखाया जाएगा.