← सभी खबरें
Digital Media

बरेली में मुकेश सहनी ने शुरू किया ‘हर घर निषाद संकल्प अभियान’, कहा- ‘निषाद समाज अपने अधिकार के लिए लड़ेगा’ : Dainik Bhaskar

स्रोत: Dainik Bhaskar

बरेली में मुकेश सहनी ने शुरू किया ‘हर घर निषाद संकल्प अभियान’, कहा- ‘निषाद समाज अपने अधिकार के लिए लड़ेगा’ : Dainik Bhaskar
बरेली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने रविवार को बरेली में ‘हर घर निषाद संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और निषाद समाज के लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर अपने बच्चों के अधिकार और हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वह बरेली के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। इस दौरान पार्टी के युवा साथियों और समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर निषाद संकल्प अभियान’ के तहत लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान गंगाजल हाथ में लेकर लोगों ने संकल्प लिया है कि वे अपने बच्चों के अधिकार और हक के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार निषाद समाज को निषाद आरक्षण और मझवार आरक्षण लागू नहीं करती, तब तक समाज अपने राजनीतिक अधिकारों को लेकर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि निषाद समाज अपने अधिकारों की अनदेखी करने वाली सरकारों का समर्थन नहीं करेगा। सहनी ने बताया कि अभियान को बरेली की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से चलाया जाएगा। पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज के लोग और समाजसेवी गांव-गांव जाकर लोगों को अभियान से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल बरेली तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है। वीआईपी प्रमुख के मुताबिक, प्रदेश में प्रतिदिन सैकड़ों स्थानों पर अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ‘हर घर निषाद संकल्प अभियान’ आगामी 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। अभियान के तहत कम से कम 50 लाख लोगों को जोड़कर उन्हें संकल्प दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सहनी के अनुसार, अब तक करीब 12 से 13 लाख लोगों को अभियान से जोड़ा जा चुका है और उन्होंने निषाद समाज से बड़ी संख्या में अभियान में शामिल होने की अपील की। https://www.bhaskarhindi.com/other/bareilly-mein-mukesh-sahni-ne-shuru-kiya-har-ghar-nishad-sankalp-abhiyan-kaha-nishad-samaj-apne-adhikar-ke-liye-karega-ladai-1371062