बिंद-निषाद समाज को SC-दर्जा नहीं तो BJP को वोट नहीं:वीआईपी ने हरियांव में चलाया अभियान, ग्रामीणों से शिक्षा-रोजगार पर की चर्चा : Dainik Bhaskar
स्रोत: Dainik Bhaskar
शरदचंद्र | दुर्गागंज (भदोही (संत रविदास नगर)),
भदोही के हरियांव गांव में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की ओर से ‘संकल्प अभियान’ चलाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक हिस्सेदारी और आरक्षण समेत सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बिंद और निषाद समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक वे भाजपा को वोट नहीं देंगे।
कार्यक्रम में लोगों को सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर संकल्प दिलाया गया। ग्रामीणों ने पार्टी के चुनाव चिह्न ‘नाव’ पर सहमति जताई। पार्टी पदाधिकारियों ने गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
आरक्षण और राजनीतिक हिस्सेदारी पर चर्चा
वीआईपी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से बिंद और निषाद समाज से जुड़े आरक्षण, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर बातचीत की। साथ ही राजनीतिक हिस्सेदारी और सामाजिक अधिकारों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के निर्देशों की जानकारी ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों से दिलाया गया संकल्प
अभियान के दौरान लोगों को सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को लेकर संकल्प दिलाया गया। ग्रामीणों ने आरक्षण की मांग से जुड़े मुद्दों पर अपनी सहमति जताई। वीआईपी की ओर से कहा गया कि अभियान को आगे भी गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का नेतृत्व रामप्यारे ने किया। इसमें वीआईपी के जिलाध्यक्ष नंदलाल बिन्द, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत, आईटी सेल जिलाध्यक्ष नवाब बिन्द, वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरजा शंकर बिन्द, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि बिन्द, जिला महासचिव विशंभर नाथ और जिला सचिव डॉ. शिवचंद बिन्द समेत पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
वीआईपी का आरक्षण अभियान जारी
वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के एससी आरक्षण की मांग को लेकर अभियान चला रहे हैं। हालिया कार्यक्रमों में पार्टी की ओर से गांव-गांव जाकर आरक्षण और सामाजिक अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई है।
https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/bhadohi/durgaganj/news/vip-sankalp-abhiyan-bhadohi-hariyanv-bind-nishad-reservation-news-139197493.html