निषाद आरक्षण के लिए लिया संकल्प : Hindustan
स्रोत: Hindustan
कौशाम्बी,
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार का जिले में आगमन हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। निषाद समाज के आरक्षण की मांग को लेकर लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया। सहनी ने कहा कि अभियान 30 नवंबर तक प्रदेश में गांव-गांव चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण का मुद्दा निषाद समाज की आने वाली पीढ़ी के शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अवसरों से जुड़ा है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण के मुद्दे पर ठोस पहल की मांग की। उन्होंने दावा किया कि अभियान के तहत 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
साथ में यह भी कहा कि वीआईपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और आरक्षण की मांग को लेकर जागरूक करेंगे। निषाद पार्टी अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद से भी इस मुद्दे पर सरकार के भीतर प्रयास करने की अपील की।
https://www.livehindustan.com/national/story-mukesh-sahni-launches-reservation-campaign-for-nishad-community-in-bihar-201789991026532.html