VIP पार्टी ने 'गंगा जल संकल्प यात्रा' शुरू की : शाहजहांपुर में मुकेश सहनी के निर्देश पर चल रहा अभियान, एकजुट रहने का संकल्प : Dainik Bhaskar
स्रोत: Dainik Bhaskar
शाहजहांपुर में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने निषाद आरक्षण के लिए अपना अभियान तेज किया है। पार्टी ने 'गंगा जल संकल्प यात्रा' शुरू की है। इसके तहत कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गंगाजल देकर आरक्षण के लिए एकजुट होने की शपथ दिलाई जा रही है।
पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ पानी नहीं, बल्कि एक संकल्प है। मुकेश सहनी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। हर निषाद समाज के व्यक्ति को गंगाजल हाथ में लेकर शपथ दिलाई जा रही है।
शपथ में कहा जा रहा है कि "जब तक निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिलेगा, तब तक हम एक रहेंगे और अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।" यह अभियान कलान के सुदामा गेस्ट हाउस में मुकेश सहनी के संदेश के साथ शुरू हुआ।